June 14, 2026

सड़क दुर्घटना मामले में फरार आरोपी संगरूर से गिरफ्तार

सोलन,  सोलन पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात साल पुराने सड़क दुर्घटना मामले में न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी को पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (41) निवासी गांव सजूमा, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

वर्ष 2019 में पुलिस थाना परवाणू में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर माननीय न्यायालय ने 1 जून 2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की पीओ सेल लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने 13 जून को संगरूर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 14 जून को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय से फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *