जालंधर में एजीआई बिल्डिंग के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग
जालंधर, शहर के नरिंदर सिनेमा के पास एजीआई बिल्डिंग के नजदीक खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इससे पहले आसपास मौजूद बिल्डिंग के कर्मचारियों ने पाइप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए। तब तक आग काफी फैल चुकी थी, लेकिन टीम ने मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और पास लगा बिजली का मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
