सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवम् विकासार्थ विद्यार्थी ने वनगढ़ में किया वृक्षारोपण
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवम विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश भर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण का महा अभियान लिया है जिसमे प्रदेश भर में 73000 एवम जिला ऊना में 5000 पौधे रोपे जाएंगे। इसी कड़ी में आज विकासार्थ विद्यार्थी ऊना ने बनगढ में वृक्षारोपण किया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना के कार्यकर्ताओं ने ऊना महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने भाग लिया। वन विभाग से भी अधिकारी मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे।
आह्वान किया गया कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हम सब को अपने स्तर पर अभी से उचित कदम उठाने चहिए। चाहे हम पौधारोपण करें, प्लास्टिक बैग एवम एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों का बहिष्कार करें। व्यक्तिगत की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग अधिक करें और कूड़े आदि को नष्ट करने की पर्यावरण अनुकूल प्रकिया का निस्पादन करें।
