February 25, 2026

बीजेपी कार्यालय पहुँचने पर सतपाल सत्ती ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेस की 10 गारंटियों में से एक भी गारंटी घरातल पर नहीं:-बलवीर चौधरी

ऊना/सुखविंदर/21जुलाई:- बीजेपी कार्यालय में बीजेपी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने पांचों मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इससे पहले बीजेपी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी के बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर सतपाल सिंह सत्ती ने उनका स्वागत किया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। उसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले वे राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला के पदाधिकारियों का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने उन्हें जिला की जिम्मेवारी सौंपी।
बलवीर चौधरी ने कहा कि वे जिला ऊना की समस्त जनता के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ वादा करते हैं कि आगामी 3 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को और ज्यादा चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना की कार्यकारिणी का भी गठन करेगी और उसके उपरांत मंडल की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्पश्चात वे 2024 के लिए आगे बढ़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना में पांचों विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर सके। वही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने 10 गारंटियों के वादे करके जिला ऊना की जनता को ठगा था उस प्रकार कांग्रेस की कोई भी राजनीति दूसरी बार नहीं चल सकती। बलवीर चौधरी ने कहा कि इस सरकार से आम जनमानस पूरी तरह से दुखी हो चुका है।
आम जनमानस कष्ट में है, बाढ़ की वजह से जनता बेहाल है, जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने अखबारों में यह तक लिखवा दिया कि केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है । जबकि केंद्र सरकार ने 2 किश्तों में 361 करोड़ की आपदा राहत राशि हिमाचल सरकार को दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार ने विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है चाहे डेवलपमेंट की बात हो या फिर नई परियोजनाओं की बात हो, हर काम को लेकर हिमाचल प्रदेश की भलाई की है। हम उनके सभी कार्यों को, सभी परियोजनाओं को लेकर के जनता के बीच एक बार फिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हम पांचों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने चुनाव से पहले इन 10 गारंटियों की बात की थी।उन्होंने कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक निर्णय लिया जाएगा और ओपीएस लागू किया जाएगा, 15 सौ रुपए 18 साल से ऊपर की महिलाओं को देने का वादा किया गया था, 2 रुपए किलो गोबर खरीदने की बात और साथ ही 5 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन धरातल पर अभी तक इनमें से किसी भी कार्य को कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा पूर्ण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर कैबिनेट ने यह निर्णय तो ले लिया ओ पी एस लागू कर दी जाएगी लेकिन आज तक इसके ऊपर कोई भी फैसला नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *