चौ. बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भिवानी के आठ विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट
भिवानी, 20 जुलाई। स्थानीय सैक्टर-13 स्थित चौ. बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। जॉब शिविर में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के आधार पर आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जॉब प्लेसमेंट केहेड शुभम बजाज ने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट देने के लिए आई कंपनियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी के फूड टेक्नोलोजी के पांच और मैकेनिकल विभाग के तीन स्टूडेंट्स का चयन पोडर फूड्स लिमिटेड, कुंडली, सोनीपत में हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इसी कॉलेज के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के पुराने स्टूडेंट् भी रहे हैं। कैंपस इंटरव्यू में फूड और मैकेनिकल के 30 स्टूडेंट्स ने भाग लिया, जिसमें से फूड टेक्नोलॉजी के मनीषा, शुभम, संजीव कुमार, मुकुल राठौर, साहिल और मैकेनिकल केमोहित, आयुष और इशांत का चयन हुआ। सीनियर लेक्चरर जय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी फूड के छह विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनी में हुआ था। इस दौरान पिंटू चौधरी, कंचन पुटेला और मैकेनिकल के लेक्चरर वैभव भी उपस्थित रहे।
