March 23, 2026

निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन में आग लगी: यात्रा कर रहे थे कई VIP

ट्रेन में आगज़नी की एक ओर घटना सामने आई है। दरअसल वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आज सुबह आग लग गई। बात दे कि ट्रेन रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही थी, 20171 वंदे भारत ट्रेन सोमवार सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति (RKMP) से रवाना हुई। कल्हार रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन से धुआं उठता देखा गया। वहीँ गार्ड के कहने पर लोको पायलट ने बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन खड़ी कर दी। इस समय सुबह के 7.10 बज रहे थे। फायर ब्रिगेड को पहले ही सूचना दे दी गई थी।

आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी। सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया। फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम 58 मिनट में आग पर काबू पा सकी। इस कारण सवा तीन घंटे की देरी से ट्रेन रवाना हुई।

C-14 कोच में 36 यात्री थे। टीम ने सुबह 7.58 बजे आग बुझा ली। इसके बाद कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया गया। C-14 की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई। इसके पैसेंजर्स को C-2 में शिफ्ट कर ट्रेन को सुबह 10.19 पर रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन में ही पैसेंजर्स को फूड सप्लाई किया गया। कुरवाई केथोरा से रवाना होने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। यहां 10 मिनट चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रा कर रहे थे कई VIP, पूरी ट्रेन को खाली कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *