September 15, 2026

नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश के लिए चलेगा संयुक्त अभियान : उपायुक्त अखिल पिलानी

📍 नूंह |

नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला टास्क फोर्स की मासिक बैठक में संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।

🔍 मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच
⚖️ नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई
👮 अवैध दवाओं व नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण
🧑‍⚕️ नशे की लत से ग्रस्त लोगों का उपचार एवं पुनर्वास
📢 जागरूकता गतिविधियों को लगातार बढ़ावा

उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में जागरूकता के साथ-साथ कानून के तहत सख्त कार्रवाई भी निरंतर जारी रहनी चाहिए। नशे की लत से ग्रस्त लोगों का उपचार सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा अथवा शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में करवाकर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर लौटाने के प्रयास किए जाएं।

🎯 उद्देश्य स्पष्ट है— युवाओं को नशे से बचाना और नूंह जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना।

🤝 उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन अथवा संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

आइए, नशे के खिलाफ एकजुट हों और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *