सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत नूंह में होंगे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम
📅 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा अभियान
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान जिले के नागरिकों को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से—
🪔 आशीर्वाद का दीया
🎨 मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा
🎭 नमो सेवा-अनकही कहानियां
👩👧 आंगन मिलन सेवा
📖 सेवा की कहानी
🏺 सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प
🤝 सेवा मेरा योगदान
🌉 सेवा सेतु अभियान
🇮🇳 सेवा के रंग, राष्ट्र के संग
💡 सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
🏛️ सुशासन सेवा संवाद
जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
🪔 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी बूथों, सरकारी परियोजनाओं एवं अमृत सरोवरों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आमजन भी अपने घरों में दीया जलाकर अभियान में सहभागी बन सकते हैं।
🌱 ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग एवं नशामुक्ति जैसी सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
🏺 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत जिले के सभी खंडों से यात्राएं निकाली जाएंगी, जो पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न होंगी।
🏛️ ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विधानसभा स्तर पर विशेष सेवा शिविर आयोजित कर नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आइए, सेवा के इस संकल्प से जुड़ें और जनभागीदारी के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
