देहरा में 19 सितम्बर को 150 पदों के लिए साक्षात्कार
देहरा, प्रभारी, उप रोजगार कार्यालय, देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वर्धमान यार्नज थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना द्वारा मशीन ऑपरेटर ट्रेड (पुरुष एवं महिला) के 150 पदों के लिए भर्ती हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,486 रुपये से 15,483 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) सहित दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।
