गगरेट भाजपा की टिफिन बैठक अमलैहड़ में सम्पन्न
दौलतपुर चौक, 16 जुलाई ( संजीव डोगरा ): अमलैहड़ के बूथ न. 39 में गगरेट भाजपा की ओर से टिफिन बैठक का आयोजन किया। बैठक में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ,प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति शर्मा , गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल , जिला पार्षद सुशील कालिया , बूथ अध्यक्ष बलबीर सिंह , अमलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष जरनैल सिंह , उप प्रधान विधि चंद, शिवदेव सिंह , केवल सिंह ,सुग्रीव सिंह सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने गगरेट में कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प होने का आरोप लगाया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनावों में पुनः मोदी सरकार को सत्ता में लाने के उद्देश्य से सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
