हम उद्घाटन और शिलान्यास के बाद आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कार्यरत लोगों की नहीं सुनी जाती
चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में अस्पताल भवन के उद्घाटन के बाद डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ संवाद किया। उनके अनुभवों, सुझावों और आवश्यकताओं को जाना। साथ ही, कॉलेज में आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग और अपग्रेडेशन को लेकर भी चर्चा की।
अक्सर हम उद्घाटन और शिलान्यास के बाद आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कार्यरत लोगों की नहीं सुनी जाती। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरतों को समझना तथा उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। पिछले साढ़े तीन वर्षों में हमने संवाद की इस परंपरा की शुरुआत की है।
हमारे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी से सुसज्जित हो रहे हैं। अब हम सभी को मिशन मोड में काम करना है, ताकि अस्पतालों में मरीजों की प्रतीक्षा अवधि को शून्य किया जा सके।
