समयबद्ध ढंग से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लोहारू उपमंडल के गांव सोहासडा में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर जाकर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि वे समयबद्ध ढंग से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें। स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं के समाधान की समीक्षा करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई 50 से अधिक समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी संजीव कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद कुमार फौगाट व खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा भी मौजूद रहीं।
