एजेंसी प्रतिनिधियों और नप अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई
बेहसहारा गायों और नंदियों को गौशाला और नंदीशाला में आसरा दिलाने तथा आवारा कुत्तों की नसबंदी कार्य की समीक्षा को लेकर नगर परिषद में एजेंसी प्रतिनिधियों और नप अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएमसी हरबीर सिंह ने एजेंसी को निर्देश दिए कि बेसहारा पशुओं को पकडऩे में तेजी लाई जाए ताकि हादसे ना हों। गायों और नंदियों को गौशालाओं व नंदीशाला में आसरा दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि शहर में कहीं भी बेसहारा पशुओं का झुंड आदि दिखाई दे तो नागरिक एंजेसी प्रतिनिधि रामनिवास के मोबाइल नंबर 9812751905 पर संपर्क कर सूचना दें। इस दौरान लोहारू, बवानीखेड़ा, सिवानी नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।
