July 28, 2026

उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर का किया दौरा

आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, स्वच्छता, बिजली, पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा, शौचालय और यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यात्रा का सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त एवं अधिकारियों ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *