July 21, 2026

ऊना में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 31 जुलाई से

रजनी,ऊना, ऊना में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राव बैडमिंटन अकादमी में किया जाएगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए चैंपियनशिप के सफल आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 28 जुलाई तक हरदीप सिंह (लाल जी) की दुकान पर अपना प्रवेश शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
अशोक ठाकुर ने बताया कि बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राव बैडमिंटन अकादमी उपलब्ध करवाने पर सुनील राव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *