रोहतक जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय द्वारा रोहतक व सांपला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांव गढ़ी सांपला में लगभग 1.25 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क तथा एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध कॉलोनी या अनधिकृत निर्माण में निवेश न करें। किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उसकी वैधता की जानकारी संबंधित कार्यालय से अवश्य प्राप्त करें। जागरूकता और सावधानी ही आपके हितों की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।
