निषाद कुमार का अंब पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
ऊना/सुखविंदर/15 जुलाई/ बचपन में एक हादसे के दौरान दिव्यांगता का शिकार हुए निषाद कुमार ने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज निषाद कुमार विश्व भर में एक सितारे के रूप में चमकते नजर आ रहे हैं। जिला ऊना के अंब उपमंडल के बदायूं गांव के रहने वाले निषाद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओलोपिंक में रजत पदक जीतने के बाद अब विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाई जंप से सिल्वर मैडल जीतकर विश्व भर में जिला का नाम रोशन किया है। शनिवार को अपने गृह क्षेत्र अंब में पहुंचने पर निषाद कुमार का परिवार तथा स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।आपको बता दें कि हाल ही में फ्रांस के पैरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद कुमार ने 2.09 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। निषाद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारी में उन्हें भारत सरकार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।दिवयांगता को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए निषाद कुमार ने कहा कि दिव्यांग लोगों को कभी भी हौसला नहीं हारना चाहिए। यदि वह भी हौसला हारकर घर पर बैठ गए होते तो वह देश के लिए यह मुकाम हासिल नहीं कर पाते।इस मौके पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, तहसीलदार प्रेम धीमान,काननूगो अच्छर, पटवारी निशांत,अंदौरा के प्रधान पंकज कौंडल ने भी निषाद कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया।
