July 10, 2026

सरकारी विद्यालय बन रहे हैं आधुनिक शिक्षा और संस्कार के सशक्त केंद्र

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काहनौर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलानौर के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक भवन, विज्ञान प्रयोगशालाएं, बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षित शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सरकारी विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, कौशल और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बन रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों पर विश्वास जताने का आह्वान किया तथा छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *