July 7, 2026

मतदाता सूची में अपना नाम सही, सुरक्षित और अपडेट रखें!

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान जारी है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं।

यदि बीएलओ के आने पर आप घर पर नहीं मिले हैं, तो उनसे संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र शीघ्र भरकर जमा करें।
यदि आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर अपना नाम शामिल करवाएं।
अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते अपना प्रपत्र जमा कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *