मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित और अपडेट रखें!
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म 14 जुलाई 2026 से पहले अवश्य भरकर जमा करें।
फॉर्म भरने से मतदाता सूची में आपकी जानकारी सही एवं अपडेट रहेगी।
भविष्य में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।
फॉर्म ऑनलाइन (राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल / वोटर हेल्पलाइन ऐप) तथा ऑफलाइन (अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से) दोनों तरीकों से भरा जा सकता है।
अपील:
केवल स्वयं ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी समय रहते एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें।
अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026
समय पर फॉर्म भरें – अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बनें।
