July 1, 2026

सीजेएम ने स्थानीय जिला कारागार तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने बुधवार को स्थानीय जिला कारागार तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों एवं सेफ हाउस में रह रहे लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कारागार में सीजेएम पवन कुमार ने कैदियों एवं हवालातियों से बातचीत कर उनके मामलों में आ रही कानूनी कठिनाइयों और अन्य समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने जेल की विभिन्न बैरकों, कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *