June 30, 2026

पशु सुरक्षा चक्र अभियान: हर पात्र पशु का टीकाकरण हमारा संकल्प

जिला में पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक 1,64,901 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
बूस्टर डोज एवं मॉपिंग राउंड का कार्य निरंतर जारी है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। प्रत्येक पशु का पंजीकरण भारत पशुधन ऐप पर किया जा रहा है तथा टीकाकरण का रिकॉर्ड तुरंत ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।
एफएमडी-एचएस संयुक्त वैक्सीन मुंह खुर एवं गलघोटू जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है। यह सुरक्षित, प्रभावी है और पशुओं के बार-बार टीकाकरण की आवश्यकता को भी कम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *