June 29, 2026

संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों की नियमित निगरानी

उपायुक्त महेंद्र पाल ने मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 30 जून से पहले जिले की सभी प्रमुख ड्रेनों तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद वरिष्ठ अधिकारी पुन: स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक आईएएस एवं एचसीएस अधिकारी को पांच-पांच किलोमीटर क्षेत्र (पैच) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों की नियमित निगरानी करेंगे तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *