भारतीय सेना में भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना है
भारतीय सेना में भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना है।
सीईई परिणाम जारी होने के बाद
आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक द्वारा राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में जुलाई माह के मध्य सेना भर्ती रैली आयोजित किए जाने की संभावना है।
यह भर्ती रैली रोहतक, सोनीपत, पानीपत एवं झज्जर के उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित सीईई परीक्षा में भाग लिया था।
साथ ही जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग एवं हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान की जाएगी।
सभी अभ्यर्थी अपनी शारीरिक दक्षता, दस्तावेजों एवं भर्ती की तैयारियों को अभी से मजबूत रखें तथा भर्ती रैली की तिथियों से संबंधित आधिकारिक सूचना पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
🇮🇳 तैयारी मजबूत रखें… सफलता आपका इंतजार कर रही है।
