June 24, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया प्रदर्शनी का अवलोकन

मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण के बेमिसाल वर्ष: कमलेश कुमारी

हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित ‘उपलब्धि प्रदर्शनी’ में शामिल हुईं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) कमलेश कुमारी ने आज हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर आयोजित केंद्र की मोदी सरकार की ‘उपलब्धि प्रदर्शनी’ में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के साथ प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के यह 12 वर्ष देश के इतिहास में विश्वास, अभूतपूर्व विकास और जन-जन के कल्याण के बेमिसाल वर्ष साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक गर्व की अनुभूति कर रहा है क्योंकि इन 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है।
कमलेश कुमारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश और विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। अंत्योदय (समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना) के संकल्प के साथ शुरू हुई योजनाएं आज धरातल पर गरीब, महिला, किसान और युवाओं के जीवन को सुगम बना रही हैं।
इस प्रदर्शनी के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं और भारी संख्या में आम जनता भी उपस्थित रही, जिन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *