प्रदेश भर में केटेगरी -1 के अंतर्गत 03 लाख रूपये के कायाकल्प अवार्ड के लिए लगातार दूसरी बार चयनित हुआ ऊना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
रजनी, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 81 स्वास्थ्य संस्थान राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के
लिए चयनित किये गये I यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय चयन टीम एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर की गयी I यह असेसमेंट फरवरी -मार्च 2026 में की गई I इसमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना प्रदेश भर में केटेगरी -1 के अंतर्गत 03 लाख रूपये के कायाकल्प अवार्ड के लिए लगातार दूसरी बार चयनित हुआ I केटेगरी-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में 23 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड मिला जिसमें से 09 स्वास्थ्य संस्थान केवल जिला ऊना से चयनित हुए तथा सिविल अस्पताल बंगाना प्रदेश भर में तृतीय स्थान में रहा I
इसके अतिरिक्र सिविल अस्पताल हरोली, सिविल अस्पताल अम्ब, सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलेहड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्देह्डा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ ने राज्य स्तर पर कायाकल्प का पुरुस्कार प्राप्त किया I
जिसके लिए सिविल अस्पताल बंगाना को 03 लाख रूपये तथा बाकि स्वास्थ्य संस्थानों को 01-01 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हई I
केटेगरी-03 के अंतर्गत जिला ऊना के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाल्कवाह को 02 लाख रु. का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ बाकि 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें रायपुर मैदान, बाथडी, खड्ड, बढेडा, कांगड, पंजावर, बढेडा राजपूता, अमलेहड, लठियानी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्सराये, चुरुरु, धर्मशाला महंता, शिवपुर मुबारिकपुर, बसाल, बसोली, कुठार बीत, चलोला और देहलां को 50000-50000 की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हुई I
केटेगरी -4 के अंतर्गत जिला ऊना के 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनकौर ने प्रथम पुरस्कार (01 लाख रु), आयुष्मान आरोग्य मंदिर भरमोत (01st Runner up- 50000 रूपये ), आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोलियां पुरोहितां (02 nd Runner up- 35000 Rs) इसके अतिरिक्त बाकि 48 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने 25000-25000 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त की जिला क्वालिटी कंसलटेंट डॉक्टर रमन सन्दल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला ऊना डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन द्वारा ही ये उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है I मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुखदीप सिंह, जिला कंसलटेंट डॉक्टर रमन सन्दल, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी वर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व् कर्मचारी वर्ग को वधाई दी I हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना की कामयाबी ने अपना उदाहरण प्रस्तुत किया I
