कर्मचारी महासंघ इकाई का विस्तार किया
अजय कुमार, बंगाणा, कर्मचारी महासंघ इकाई बंगाणा की बैठक नवनिर्वाचित प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सबसे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रेस सचिव मनजीत सिंह, लेखाकार सतीश कुमार, राजकुमारी व अमिता को सदस्य तथा अन्य को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में जिला परिषद में कार्य कर रहे पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता को छठे वेतन आयोग लागू न होने व पुरानी पेंशन स्कीम न मिलने पर चर्चा हुई। पिछले 11 वर्षों से दिहाड़ीदार बेसिस पर चतुर्थ श्रेणी के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने के मामले पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर महासचिव कमल देव, वरिष्ठ उप प्रधान जीवन कुमार, उप प्रधान सचिन शर्मा व चमनलाल वरिष्ठ सलाहकार जोगिंदर सिंह, जिला प्रतिनिधि विनय शर्मा, संजीव कुमार व अन्य गणमान्य कर्मचारी उपस्थित थे रहे।
