June 8, 2026

जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल

स्वयं ऑनलाइन अपलोडिंग के स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पहली जून से 15 जून तक खुला रहेगा

इस वर्ष आरंभ हो रही जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। स्वयं ऑनलाइन अपलोडिंग के स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पहली जून से 15 जून तक खुला रहेगा।
इसमें लोग स्वगणना पोर्टल पर पूछे गए सवालों की ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। अपलोडिंग के बाद उन्हें एक आईडी नंबर मिलेगा।
सभी लोग स्वगणना पोर्टल पर उपलब्ध स्वगणना के विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे जनगणना का कार्य तेजी से पूरा होगा और लोग स्वयं एवं अपने परिवार से संबंधित सही जानकारी अपलोड कर सकेंगे। जनगणना की प्रक्रिया के तहत ही 16 जून से 15 जुलाई तक मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में भी सभी लोग प्रगणकों का पूर्ण सहयोग करें। जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *