June 7, 2026

129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को

सोलन, मैसर्ज़ एम.पी.एस. एण्ड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटर्सोस आधार पर भर्ती के लिए 11 व 12 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 12 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित उक्त स्थलों पर निर्धारित तिथि व दिनांक को पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *