ममता बैनर्जी को एक और तगड़ा झटके की तैयारी, हो सकता है टीएमसी का बंटवारा
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवा चुकी ममता बैनर्जी को एक और झटका लग सकता है। यह झटका है कि तृणमूल कांग्रेस के बंटवारे का। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि टीएमसी दो गुटों में बंट सकती है। टीएमसी से निकाले गए नेता रिजू दत्ता के दावे के मुताबिक 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं। रिजू ने दावा किया है कि आज ये सभी विधायक विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं।
दूसरा, विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए। टीएमसी के निष्कासित प्रवक्ता ने कहा, ‘पहला, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। करीब 50 विधायक हमारे साथ हैं, हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा, चूंकि हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी होंगे न कि शोभनदेब चट्टोपाध्याय। तीसरा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चिन्ह हमारा होना चाहिए।’
