May 30, 2026

विकास खंड सुंदरनगर चुनाव-2026 में 84.4 प्रतिशत मतदान

सुंदरनगर, 30 मई 2026।
पंचायत चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सुंदरनगर की 10 पंचायतों में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे व अंतिम चरण के तहत मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चली।
इस दौरान कुल 84.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 80.6 प्रतिशत पुरुष तथा 88.2 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकासखंड सुंदरनगर में तीसरे व अंतिम चरण के दौरान कुल 12045 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 5677 पुरुष तथा 6368 महिलाएं शामिल रहीं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत कांगू में सबसे अधिक 87.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी में सबसे कम 79.98 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बीणा के मतदान केंद्र बीणा-3 में सर्वाधिक 94.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत सलापड़ काॅलोनी के मतदान केंद्र सलापड़ काॅलोनी-1 में सबसे कम 52.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायतवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

ग्राम पंचायत सलापड़ काॅलोनी में 79.98 प्रतिशत, कांगू में 87.32 प्रतिशत, कपाही में 82.13 प्रतिशत, अरठी में 82.29 प्रतिशत, बीणा में 87.04 प्रतिशत, जड़ोल में 86.70 प्रतिशत, बायला में 85.29 प्रतिशत, चमुखा में 83.96 प्रतिशत, जाम्बला में 84.13 प्रतिशत व चूरड में 85.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *