May 22, 2026

एसडीएम जोगिंदर नगर ने दिलाई कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ

जोगिंदर नगर, 21 मई।
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जोगिंदर नगर मनीश चौधरी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।”
एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है तथा समाज में शांति, एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *