जीसी दौलतपुर चौक में मात्र 268 विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिए मांगा दाखिला
दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा)
हिप्र विश्विद्यालय के अंतर्गत जीसी दौलतपुर चौक में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है,जहां शनिवार तक कुल आवेदन 238 हो चुके थे,वो आंकड़ा पिछले तीन दिनों मे अब महज 30 आवेदन बढ़कर 268 हुआ है। बुधवार तक जो कुल 268 विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन किया है, उनमें बीए प्रथम वर्ष हेतु 133, बी.कॉम प्रथम वर्ष हेतु 67, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष हेतु 54 जबकि मेडिकल हेतु मात्र 14 विद्यार्थियों का आवेदन शामिल है। उधर कॉलेज प्राचार्य प्रो रितु जसवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम हेतु 268 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अधिकतर आवेदनों में खामियां पाई गई है जिनके बारे आवेदकों को अवगत करवा दिया है। जबकि सही पाए फॉर्म के आवेदनकर्ताओं को फीस जमा करवाने के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत चल रही बीसीए प्रथम वर्ष की 40 सीटों के लिए 106 आवेदन मिले थे जिनकी मेरिट सूची लगा दी गयी है जबकि बीबीए प्रथम वर्ष की 40 सीटों हेतु 20 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे ही कॉलेज की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जीसी दौलतपुर चौक डॉट इन (www.gcdaulatpurchowk.in)पर जाकर एडमिशन हेतु आवेदन कर सकते हैं या कॉलेज कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन सही पाए जाने का एसएमएस आते ही ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।
