February 25, 2026

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दस दिवसीय मंडल स्तरीय थिएटर कार्यशाला आयोजित

छात्राओं को थिएटर, रंगमंच व ड्रामा की दी संपूर्ण जानकारी

हिसार, शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय रंगमंच विभाग पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दस दिवसीय मंडल स्तरीय थिएटर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि कार्यशाला में हिसार जिले की 25 छात्राओं एवं जींद, सिरसा तथा फतेहाबाद की 20-20 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में पंजाब विश्वविद्यालय से दबीना, सिवांगी, कमलेश, जगराज, सूरज शाह द्वारा थिएटर, रंगमंच व ड्रामा की संपूर्ण जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यशाला में उप-जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सुनीता पूनिया, कोऑर्डिनेटर कुलदीप नैन, संगीत प्रवक्ता प्रवीन, रामस्वरूप, शंकर लाल, स्नेह लता, कमलेश, राजेश, बंसत, कृष्णा सहित अनेक अध्यापक का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *