May 12, 2026

100 दिन निःशुल्क लाइव योग सत्र का हो रहा आयोजन

***27 मई के दिन विश्व रिकॉर्ड बनाने का किया जाएगा प्रयास

सचिव, आयुष विभाग ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में स्वास्थ्य व योग क्रिया को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 100 दिन निःशुल्क लाइव योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के क्रम में ऑनलाइन योग को बड़े पैमाने पर आयोजित कर प्रस्तावित 27 मई, 2026 को विश्व रिकॉर्ड बनाना है।
उन्होंने बताया कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड से समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है जो यह 100 दिन मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र करवाएगा। प्रतिभागी 14-दिवसीय संरचित योग कार्यक्रमों में से विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं। यह सत्र आयुष मंत्रालय द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किए जायेंगे।
उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से इस 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने के लिए आग्रह किया है ताकि सभी निरोगी व स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। योग सत्र से जुड़ने और भाग लेने के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *