May 6, 2026

मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी करवाएं पंजीकरण

ऊना, सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.के. कालिया ने जिले में निवास कर रहे मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) से सेवानिवृत्त कर्मियों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि अब तक पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों तक सीमित था, लेकिन केंद्र सरकार के निर्णय के बाद अब मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पूर्व सैनिक की श्रेणी में शामिल किया गया है।
उपनिदेशक ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पास जिले में निवास कर रहे एमएनएस से सेवानिवृत्त कर्मियों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जो भी मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी जिले में रह रहे हैं, वे शीघ्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवाएं और पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करें। इससे वे पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं अन्य लाभों का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *