May 6, 2026

जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का गहन परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस में सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी नियमित जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव एवं अभिलेखों के अद्यतन संधारण के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में प्रवेश एवं निकास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा लॉक सिस्टम एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को संतोषजनक पाया गया।

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा उनके रहने एवं सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार सदर रवि शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *