May 5, 2026

एमसीसी एवं कंट्रोल रूम के लिए नए दूरभाष नंबर जारी

मंडी, मंडी जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए स्थापित एमसीसी एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नए दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा को नोडल अधिकारी लगाया गया है। वे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के भी नोडल अधिकारी होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यालय एवं नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 01905-226201,01905-226202, 01905-226203, 01905-226204 स्थापित किए गए हैं, जबकि नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 94184-78500 रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता से जुड़े मामलों के संबंध में इन नंबरों पर जानकारी साझा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *