श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया गया
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी, श्री अमृतसर के प्रबंधन अधीन चल रही क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने पेंटिंग्स के माध्यम से ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया।
प्रिंसिपल गुरिंदर कौर कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनकी बच्चों की तरह देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रिंसिपल गुरिंदर कौर कपूर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर स्कूल का समूचा स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
