उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वगणना कर जनगणना 2027 का किया शुभारंभ
उपायुक्त महेंद्र पाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वगणना कर जनगणना 2027 का किया शुभारंभ
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वगणना कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की दी हिदायत
………………………………………….
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से किया जा रहा है, जिससे इस कार्य में अधिक पारदर्शिता रहेगी। स्व गणना का कार्य https://se.census.gov.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनगणना प्रक्रिया में एकत्रित किए गए आंकड़ों की प्राइवेसी प्रशासन की प्राथमिकता है। इस समय देश में यह आठवीं जनगणना हो रही है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना की सुविधा आमजन को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने जिलावासियों से अपने परिवार की सटीक जानकारी देने की अपील की।
