April 7, 2026

बंगाणा में फेरी रूटों की नीलामी 10 अप्रैल को, प्रशासन ने जारी की नई तिथि

अजय, बंगाणा: पंचायत समिति बंगाणा द्वारा फेरी रूटों की नीलामी को लेकर नई तिथि घोषित कर दी गई है। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले 4 फेरी रूटों की नीलामी, जो पहले 30 मार्च 2026 को आयोजित होनी थी, प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई थी।
अब यह नीलामी 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे पंचायत समिति बंगाणा के बैठक कक्ष (मीटिंग हॉल), ब्लॉक कार्यालय बंगाणा में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी के एल वर्मा ने बताया कि
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा, नीलामी से संबंधित शर्तें एवं अन्य विस्तृत जानकारी पंचायत समिति बंगाणा कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
प्रशासन ने सभी इच्छुक व्यक्तियों एवं बोलीदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *