March 13, 2026

सरेंडर करने वाला है ईरान, जी7 की बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा

कहा, हमने कैंसर को खत्म कर दिया

वॉशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक में दावा किया है कि Iran की स्थिति काफी कमजोर हो चुकी है और वह अब आत्मसमर्पण के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का परिणाम अब लगभग तय हो चुका है। हालांकि इस बयान पर व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई।

बताया गया है कि बुधवार को जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने बैठक में कहा कि दुनिया के लिए खतरा बन चुके एक कैंसर को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान में फिलहाल कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं है, इसलिए वहां ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लगभग दो सप्ताह हो चुके हैं और इस दौरान ड्रोन तथा मिसाइल हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पागल अपराधी बताया और कहा कि ऐसे नेताओं को खत्म करना उनके लिए सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *