March 7, 2026

पाकिस्तान में 55 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल

, ये है वजह

लाहाैर, अगर आप वाहनचालक हैं तो य़ह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान में हुई इस बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पाक पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने टीवी पर एक वीडियो जारी कर रिटेल फ्यूल कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की जानकारी आवाम को दी।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल की कीमत 335.86 रुपये और डीजल की कीमत 321.17 रुपये हो गई है। इसमें 55 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ”जैसे ही अंतरराष्ट्रीय स्थिति में सुधार होगा, हम उतनी ही तेजी से कीमतें भी कम कर देंगे।” इससे पहले डार ने कहा था कि इस संकट के कारण वैश्विक तेल कीमतों में 50 से 70 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ”कई देशों में कीमतें स्वतः बढ़ जाती हैं लेकिन हमने उपभोक्ताओं पर न्यूनतम बोझ डालने और संतुलित समाधान निकालने की कोशिश की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *