टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी?
नई दिल्ली, टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है। आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं।
सुपर-8 के मुकाबलों पर नजर:
21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।
22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा।
25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा।
26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा।
28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
