February 19, 2026

भुंतर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

सहायक अभियंता ई. अमन कुमार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड , विद्युत उप-मण्डल भुंतर द्वारा सूचित किया गया है कि आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण आगामी 20 से 24 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
20 और 21 फरवरी को 11 के.वी. दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लॉअर कलहैली, कमांद, लॉअर बजौरा, लॉअर हाट और आसपास के इलाकों विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
22 फरवरी को भून्तर बाजार, एयरपोर्ट, खोखन चौक, तहसील, सैनिक चौक, पारला भून्तर, हाथिथान, गड़सा रोड, जिया, छिरौढ नाला, नरोगी, शाट, बड़ा भुईन, छन्नीकोड, जलूग्रां, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म ईण्डियन ऑयल, सब्जी मण्डी, संध्या पेलेस, नाग मंदिर का सारा ईलाका में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
24 फरवरी को कलहैली फीडर के तहत शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा शाड़ीनाला आदि में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *