February 18, 2026

वर्धमान कंपनी बद्दी ने विभिन्न श्रेणियों के अधिसूचित किए 32 पद

24 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में होगा साक्षात्कार

बिलासपुर, 18 फरवरी: वर्धमान स्पिनिंग मिल्स बद्दी में मशीन ऑपरेटर, फिटर व इलेक्ट्रीशियन के 32 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 24 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 9ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि मशीन ऑपरेटर, फिटर व इलेक्ट्रीशियन के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (2 वर्षीय एनसीवीटी) पास रखी गई है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष होनी अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक स्टाईपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सस्ती दरों पर रहने, खाने की सुविधा के अतिरिक्त दिवाली पर बोनस तथा आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों, जैसे मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा की प्रति, अनुभव प्रमाण पत्र सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *