February 17, 2026

मौजूदा फोटो आधारित मतदाता सूचियों के संशोधन के आदेश जारी

उपायुक्त जगनिवास द्वारा हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 16 फरवरी तथा हरियाणा नगर पालिका चुनाव नियम, 1978 के नियम-3 में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप झज्जर नगर परिषद के वार्ड संख्या-13 के उपचुनाव के लिए मौजूदा फोटो आधारित मतदाता सूचियों के संशोधन/अद्यतन के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के तहत अंकित कुमार चौकसे, एसडीएम झज्जर को संशोधन प्राधिकारी तथा तहसीलदार झज्जर शेखर को सहायक संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि झज्जर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारी संशोधन प्राधिकारी और सहायक संशोधन प्राधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची संशोधन कार्य पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि उपचुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *