February 17, 2026

घने कोहरे की चपेट में पंजाब, फरीदकोट सबसे ठंडा

धुंध से उड़ानें प्रभावित

पटियाला,पंजाब मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अमृतसर (14.8 डिग्री), लुधियाना (18.2 डिग्री) और पटियाला (18.4 डिग्री) सामान्य से नीचे रहे। सबसे अधिक तापमान अबोहर में 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जनता से शीतलहर और घने कोहरे में यात्रा करते समय सतर्क रहने की अपील सोमवार को घने कोहरे और शीत लहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर सीधा असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में अमृतसर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली, मुंबई और पुणे से आने वाली कुछ उड़ानें देरी से पहुंचीं, जबकि दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए जाने वाली कम से कम चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *