February 15, 2026

प्रशासन द्वारा लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए किए गए सुचारू प्रबंध: जसप्रीत सिंह

एस.डी.एम और डी.एस.पी ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, उप-मंडल मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह और डी.एस.पी. अजे सिंह ने आज सब डिवीजन के गांव चंदपुर और गज्जपुर का दौरा कर संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हर प्रकार के सुचारू प्रबंध किए गए हैं।

आज गांव चंदपुर और गज्जपुर का दौरा करने के मौके पर उन्होंने गांववासियों से बातचीत की और बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार चौकसी बरत रहा है। लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए अधिकारी निरंतर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

भाखड़ा डैम में पानी के स्तर और नहरों में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण स्वां नदी में आ रहे अतिरिक्त पानी को देखते हुए सतलुज नदी से लगे गांवों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा हर आवश्यक कदम उठाकर आसपास के इलाकों के निवासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उप-मंडल मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह और डी.एस.पी. अजय सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से तालमेल रखते हुए ज़रूरी सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित कर रहे हैं। तहसीलदार-कम-फ्लड कंट्रोल अधिकारी, श्री आनंदपुर साहिब ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए टेलीफोन हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01887-232015 है। यहां किसी भी प्रकार की जानकारी 24×7 एक कॉल पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *