February 19, 2026

छाछ: जान लें क‍िन्‍हें करना चाह‍िए परहेज, वरना हो सकता है नुकसान

वर्षा के मौसम की शुरूआत और बारिश के बाद मौसम बदल जाता हैं शरीर को हल्की हल्की गर्मी महसूस होती रहती है। इस दौरान सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना होता है। आपकाे हरी सब्‍ज‍ियों और रसीले फलों को डाइट में शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है। ये आपकी बॉडी को ठंडा भी रखते हैं। साथ ही आपके शरीर को पूरा पोषण भी म‍िल जाता है। दरअसल, हर कोई अलग-अलग तरीके अपनाता है। वहीं आधे से ज्‍यादा लोग दही का सेवन भी करते हैं। दरअसल, दही में मौजूद अच्‍छे बैक्‍टीर‍िया पेट को ठंडा रखने में मददगार होते हैं। दही से भी कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं, जैसे लस्‍सी या छाछ। आज हम छाछ की बात करेंगे। छाछ में कई जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद कैल्शियम, पोटैश‍ियम और फास्फोरस आपकी सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाते हैं। हालांक‍ि कई बार लोग जानकारी न होने पर फायदे के चक्‍कर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। जी हां, आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि छाछ क‍िसे नहीं पीना चाह‍िए। आइए जानते हैं –

लैक्टोज इनटॉलेरेंस: अगर आप लैक्टोज इनटॉलेरेंस से परेशान हैं ताे आपको छाछ पीने से परहेज करना चाह‍िए। दरअसल, छाछ भी दूध से बना होता है और लैक्टोज इनटॉलेरेंस से पीड़ि‍त लोगों को दूध हजम नहीं होता है। ऐसे में छाछ में मौजूद लैक्टोज से डाइजेशन ब‍िगड़ सकता है।
एक्जिमा: अगर आपको एक्जिमा है तो छाछ पीने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। छाछ में मौजूद एसिड और अन्य तत्व स्किन से जुड़ी द‍िक्‍कतों को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको स्‍क‍िन पर जलन हो सकती है। साथ ही खुजली और लाल‍पन का सामना करना पड़ सकता है।

फीवर: छाछ की तासीर ठंडी हाेती है। ऐसे में अगर आपको बुखार, सर्दी-खांसी या जुकाम है तो छाछ के सेवन से बचना चाह‍िए। गले में खराश होने पर भी इससे बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी द‍िक्‍कतें और भी बढ़ सकती हैं।

किडनी ड‍िजीज: अगर आपको क‍िडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो भूल से भी छाछ न पि‍एं। इसमें मौजूद पोटैश‍ियम और फॉस्‍फोरस बीमारी को और बढ़ा सकते हैं।

द‍िल के मरीज: दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ि‍त लोगों को भी भूल से छाछ नहीं पीना चाह‍िए। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट की अध‍िक मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को बिगाड़ सकती है। इसलि‍ए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल पहले से बढ़ा होता है, उन्‍हें इससे बचने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *